भदोही में 09 मार्च को "विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026"

भदोही में 09 मार्च को "विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026"

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के अंतर्गत जनपद भदोही में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 09 मार्च 2026 को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

इस प्रतियोगिता का विषय "आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख" निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित विषय पर 3 मिनट का भाषण देना होगा तथा प्रतिभागियों को अपनी स्पीच बिना किसी लिखित सामग्री या सहायता के प्रस्तुत करनी होगी।

इस प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। पात्रता के अनुसार केवल वे अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म 01 सितम्बर 2000 से 01 सितम्बर 2007 के बीच हुआ हो।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष 10 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित होंगे, जिसका आयोजन राज्य विधानसभा में किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित शीर्ष 3 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर देश की संसद में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, प्रस्तुति की स्पष्टता एवं संरचना, भाषण शैली एवं बॉडी लैंग्वेज, नवाचार एवं रचनात्मकता, भाषा एवं प्रवाह तथा समय पालन के आधार पर कुल 100 अंकों में किया जाएगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जनपद के सभी पात्र युवाओं से अपील की जाती है कि वे माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग सुनिश्चित करें। यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने तथा अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

Read more

अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...

अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...

भदोही जनपद के ऊंज थाना अंतर्गत अकोढ़ा बाज़ार (रोही चौराहा) में संचालित देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान को हटाने की मांग की गईं है। अकोढ़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क