भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

2 जून - भदोही न्यूज़ नेटवर्क:–जनपद भदोही में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नवीनीकरण (इनोवेशन) कार्यालय का लोकार्पण आज विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा फीता काटकर किया गया। लगभग ₹9.90 लाख की लागत से कराए गए इस नवीनीकरण कार्य के माध्यम से कार्यालय परिसर को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त बनाया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए कार्य की गुणवत्ता की सराहना की. नवीनीकरण के तहत कार्यालय कक्षों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ परिसर की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता एवं कर्मचारियों तथा आगंतुकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने निर्देशित किया कि कार्यालय परिसर में शेष आवश्यक कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि संपूर्ण परिसर और अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं कार्यानुकूल वातावरण प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यालय न केवल कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि आमजन को भी बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होता है।

विधायक विपुल दुबे ने कहा कि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के प्रयासों से कार्य संस्कृति में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा आमजन को बेहतर वातावरण में सेवाएं प्राप्त होती हैं। इसी तरह पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने भी नवीनीकरण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित कार्यालय परिसर प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाते हैं।

फिलहाल अब चर्चा तेज हो गई है कि शिक्षा सुविधाओं से जुड़ी हर फाईलें बीएसए शिवम पांडेय के द्वारा इसी कार्यालय से एक्शन मोड पर होगी. पिछले कुछ महीनों में भदोही जनपद के बीएसए कार्यालय पहुंची शिकायतों पर एक्शन की गति कुछ स्लो नजर आ रही थी।

Read more

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

👉राजनैतिक लाभ के लिए, अकोढ़ा प्रधान ने आनन-फानन में बुलाई खुली बैठक 👉पंचायत सदस्यों को नहीं मिली है संविधानिक सुचना 👉कुछ सदस्य गर्मी की छू

By भदोही न्यूज़ डेस्क
₹9000 से ₹17000 मानदेय वृद्धि पर अनुदेशकों में उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने सराहा योगदान

₹9000 से ₹17000 मानदेय वृद्धि पर अनुदेशकों में उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने सराहा योगदान

मानदेय वृद्धि पर भदोही में, अनुदेशकों का भव्य सम्मान समारोह भदोही, 17 मई 2026। भदोही न्यूज़ नेटवर्क उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
मिड डे मिल - नौनिहालों का हक खाने वाले घोर पापी, जानिए.. मिलता है यह भोगदंड...

मिड डे मिल - नौनिहालों का हक खाने वाले घोर पापी, जानिए.. मिलता है यह भोगदंड...

नौनिहालों का हक छीनकर, अपने स्वार्थ के लिए संपत्ति जो इकट्ठा करते हैं, वे न केवल अनैतिक हैं, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से भी घोर

By भदोही न्यूज़ डेस्क