डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

👉राजनैतिक लाभ के लिए, अकोढ़ा प्रधान ने आनन-फानन में बुलाई खुली बैठक

👉पंचायत सदस्यों को नहीं मिली है संविधानिक सुचना
👉कुछ सदस्य गर्मी की छूट्टी में हैं गाँव से बाहर

भदोही न्यूज़ नेटवर्क - भदोही जनपद के ज्ञानपुर ब्लॉक अंतर्गत अकोढ़ा गाँव में रविवार की दोपहर से अचानक प्रधान की तानाशाही खिलाफ आक्रोश फैल गया है, जिसका मुख्य कारण एक अखबार की कटिंग है. इस कटिंग के माध्यम से खुली बैठक बुलाई गई है. जबकि अकोढ़ा गाँव की एक दलित (ग्राम पंचायत सदस्या) श्रीमती सीता देवी ने आरोप जाहिर किया है कि पंचायत के कई सदस्य गर्मी की छूट्टियों में परिवार सहित गाँव से बाहर हैं और खुली बैठक की नियमावली का खुलेआम उल्लंघन करके यह तानाशाही पूर्ण बैठक बुलाई गई।

इस मामले में श्रीमती सीता देवी आगे कहती हैं कि पंचवर्षीय कार्यकाल के आखिरी दिन तपती व चिलचिलाती धूप में अचानक प्रधानजी द्वारा अखबार की कटिंग से संदेश भेजवाकर आनन-फानन में खुली बैठक बुलाया जाना पूर्ण रूप से गैर संविधानिक है. यह जांच का विषय कि आखिर इस #गैर_संविधानिक मिटिंग के पीछे प्रधानजी की मंसा क्या है....आखिर ५ सालों में रोही गाँव से अकोढ़ा आकर बसे सजातियों से ग्राम समाज की कई बिगहा जमीन खाली करवाने के बजाय, आवंटन की यह जुगत कहां से सुझ रही है. फिलहाल ग्राम पंचायत के अधिकांश सदस्यों सहित जागरूक ग्रामवासियों ने यह बैठक रद्द करने की मांग की है.

वहीं अल्पसंख्यक समाज के ग्राम पंचायत सदस्य हारून हासमी व हैदर अली अनौपचारिक तौर पर कहते है कि पंचवर्षीय कार्यकाल के आखिरी दिन 'जमीन आवंटन प्रस्ताव' अचानक लाकर दो धर्मों व जातियों में आपसी तनातनी कराने की नियत साफ नजर आ रही है, ताकि वोट का लाभ मिल सके क्योंकि दलित व पिछड़े वर्ग को पूर्व में मिले आवंटन पर कब्जा दिलवाने में प्रधान फेल साबित हुए है। दूसरी तरफ इस रणनीति में प्रधानपुत्र की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, जिस पर कुछ लोगों से भूमि आवंटन के नाम पर आंतरिक रूप से लाखों वसूली की चर्चा भी सुनाई पड़ रही है।

(आपकी प्रतिक्रिया यहां दीजिये 👇FOLLOW 👇भदोही न्यूज़ नेटवर्क)
https://www.facebook.com/share/p/1BHioXiu4e/

Read more

₹9000 से ₹17000 मानदेय वृद्धि पर अनुदेशकों में उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने सराहा योगदान

₹9000 से ₹17000 मानदेय वृद्धि पर अनुदेशकों में उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने सराहा योगदान

मानदेय वृद्धि पर भदोही में, अनुदेशकों का भव्य सम्मान समारोह भदोही, 17 मई 2026। भदोही न्यूज़ नेटवर्क उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
मिड डे मिल - नौनिहालों का हक खाने वाले घोर पापी, जानिए.. मिलता है यह भोगदंड...

मिड डे मिल - नौनिहालों का हक खाने वाले घोर पापी, जानिए.. मिलता है यह भोगदंड...

नौनिहालों का हक छीनकर, अपने स्वार्थ के लिए संपत्ति जो इकट्ठा करते हैं, वे न केवल अनैतिक हैं, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से भी घोर

By भदोही न्यूज़ डेस्क
यहां धमकीबाज प्रधानपुत्र 'लतिया' रहा, प्राईमरी प्रधानाचार्य को.! 'मीड डे मील'  की खुल गई पोल, कार्रवाई की मांग तेज

यहां धमकीबाज प्रधानपुत्र 'लतिया' रहा, प्राईमरी प्रधानाचार्य को.! 'मीड डे मील' की खुल गई पोल, कार्रवाई की मांग तेज

भदोही जनपद में जहां शासन-प्रशासन एक्शन में है, वहीं प्रधानपुत्रों के कारनामों से परेशान भी. अबकी ज्ञानपुर ब्लॉक के अकोढ़ा गाँव से वायरल हुई रिकार्डि

By भदोही न्यूज़ डेस्क
मध्यान भोजन योजना से वित्त विहिन विद्यालयों को अच्छादित करे सरकार

मध्यान भोजन योजना से वित्त विहिन विद्यालयों को अच्छादित करे सरकार

भदोही नगर स्थित 'पं. रामखेलावन पाण्डेय इंटर कालेज' में उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा (जनपद भदोही) ईकाई के मासिक बैठक संपन्

By भदोही न्यूज़ डेस्क