युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...
भदोही सीएमओ, जिलाधिकारी व अभिषेक पांडेय

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित

30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्क - भदोही जनपद में युवा सोच-युवा जोश की जोरदार झलक देखने को मिलने लगी है. परदेस बैठे युवा भी जन्मभूमि की सेवा में विगत् कुछ वर्षों से सुविधा लेकर दौड़ रहें हैं. ऐसे ही भदोही जनपद के एक युवा जन्मभूमि सपूत अभिषेक पांडेय ने क्रांति छेड़ दी है, जिनकी समर्पित भावना देखकर जहां भदोही जिला के शासनिक-प्रशासनिक उच्च अधिकारी सराहना करते नहीं थक रहें हैं, वहीं राजनीतिक-कुटिनीतिक गलियों में एक अजिबोगरीब सन्नाटा पसरता दिख रहा है।

समाज विकास मंच संस्था द्वारा क्षेत्र की स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 'सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ' को 25 केवीए क्षमता का जनरेटर भेंट किया गया. इसके अतिरिक्त पांच वेंटिलेटर भी उपलब्ध कराए गए तथा जनसहयोग के आधार पर कम लागत वाली एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एक स्थानीय विद्यालय में सोलर पैनल भी लगाया गया। साथ ही अच्छे मेधावी बच्चों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी दिया गया. जगजाहिर है कि उपरोक्त संस्था के संचालक महाराष्ट्र-मुंबई की राजनीति में गहरी पैठ पत्रकारिता करने वाले, भदोही जनपद के पुश्तैनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक पांडेय हैं।

इस अवसर पर शैलेष कुमार (भदोही जिलाधिकारी)जिलाधिकारी ने 'समाज विकास मंच' के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अभिषेक पांडेय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि "सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलती है. स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में किया गया यह सहयोग निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

Read more

अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...

अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...

भदोही जनपद के ऊंज थाना अंतर्गत अकोढ़ा बाज़ार (रोही चौराहा) में संचालित देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान को हटाने की मांग की गईं है। अकोढ़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

👉राजनैतिक लाभ के लिए, अकोढ़ा प्रधान ने आनन-फानन में बुलाई खुली बैठक 👉पंचायत सदस्यों को नहीं मिली है संविधानिक सुचना 👉कुछ सदस्य गर्मी की

By भदोही न्यूज़ डेस्क