अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...
भदोही जनपद के ऊंज थाना अंतर्गत अकोढ़ा बाज़ार (रोही चौराहा) में संचालित देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान को हटाने की मांग की गईं है। अकोढ़ा लोकतंत्र विकास मंच के सदस्य सुरेंद्र कुमार पाठक ने जिलाधिकारी को मेल से ज्ञापन सौंपकर दुकान को आबादी से दूर स्थानांतरित करवानें हेतु मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि शराब की दुकान प्राथमिक विद्यालय अकोढ़ा और इंटर कॉलेज से लगभग 100 मीटर से भी कम दूरी पर है, जिससे छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इसी अकोढ़ा बाजार से 1 दर्जन से ज्यादा स्कूल के बच्चे व बहन-बेटी साधन पकड़ते हैं, यहां दिनभर शराबियों व असामाजिक तत्वों के जमावड़े से महिलाओं, छात्राओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने जनहित, महिला सुरक्षा और छात्रहित को देखते हुए दुकान को बाज़ार से हटाने की मांग की है।