पूर्व सैनिक व वीर नारियों को यहां मिलेगा सम्मान, इस रैली में मिलेगी विभिन्न सुविधाएं

पूर्व सैनिक व वीर नारियों को यहां मिलेगा सम्मान, इस रैली में मिलेगी विभिन्न सुविधाएं

भदोही (जिला मुख्यालय) ज्ञानपुर से सुबह साढ़े ७ बजे बस करेगी प्रस्थान. अधिक जानकारी के लिए 9140975522 पर 'पूर्व सैनिक परिवार' सम्पर्क कर सकते है...

वाराणसी सैनिक छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में 13-14 मार्च 2026 को सुबह नौ बजे 'पूर्व सैनिक रैली' का आयोजन किया गया है, जहां 39 गोरखा रेजिमेंटल सेंटर द्वारा आयोजित रैली में वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी. इसके साथ ही उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया जाएगा. इस आयोजन की अध्यक्षता स्टेशन हेडक्वार्टर वाराणसी के स्टेशन कमांडर करेंगे।

वाराणसी और आस-पास के हजारों पूर्व सैनिक और वीर नारियों के रैली में शामिल होने की सम्भावना है। रैली में वीर नारियों एवं युद्ध पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. भदोही जनपद के संयोजक पूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी 'सेनानी' (जिला अध्यक्ष - अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद) ने बताया है कि

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों वीर नारियों और उनके आश्रितों तक पहुंचकर उनका कल्याण सुनिश्चित करना है. रैली में ईसीएचएस एवं पेंशन सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा एवं पूर्व सैनिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी, सैनिक अस्पताल वाराणसी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा इसमें पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना प्रकोष्ठ और सिविल चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान किया जाएगा।

भदोही जनपद के पूर्व सैनिकों वीर नारियों के लिए बस भदोही जिला मुख्यालय ज्ञानपुर से सुबह साढ़े ७ बजे प्रस्थान करेगी. अधिक जानकारी के लिए विनय त्रिपाठी 'सेनानी' से 9140975522 पर पूर्व सैनिक परिवार सम्पर्क कर सकते है

Read more

अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...

अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...

भदोही जनपद के ऊंज थाना अंतर्गत अकोढ़ा बाज़ार (रोही चौराहा) में संचालित देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान को हटाने की मांग की गईं है। अकोढ़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क