हैंडपंप पाईप के चक्कर में, झूलसा मजदूर, प्रधानपुत्र पुलिस हिरासत में...

हैंडपंप पाईप के चक्कर में, झूलसा मजदूर, प्रधानपुत्र पुलिस हिरासत में...
डाक्टरों की टीम इलाज करते हुए...

भदोही जिले की औराई ब्लॉक क्षेत्र के पीपर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सुर्खियों में है. सोमवार की सुबह प्रधान के घर गया मजदूर जहां आग से झुलस गया। मजदूर ने प्रधान के बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। 80 फीसदी जले मजदूर की वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। वह प्रधान के घर हैंडपंप का पाइप लेने गया था। जहां उसकी कहासुनी भी हुई थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने प्रधान के बेटे को हिरासत में ले लिया है।

यह है मामला - ज्ञानपुर कोतवाली के पीपरगांव निवासी जैसलाल सरोज मजदूरी करते हैं। इनके दो बेटे संतोष और अंशु भी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। घर के सामने लगे सरकारी हैडपंप के पाइप बदलवाने के लिए वह कई दिनों से प्रधान से गुहार लगाया था। जैसलाल के बेटे संतोष ने बताया कि प्रधान रामनारायक यादव ने सोमवार की सुबह उनके पिता को हैडपंप का पाइप देने के लिए बुलाया था।

आरोप लगाया कि इस दौरान प्रधान ने उनके पिता का विवाद हो गया। जिसके बाद आक्रोश में आए प्रधान के बेटे कमलेश ने घर में रखे पेट्रोल को मजदूर के ऊपर उड़ेल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। मजदूर की चीख-पुकार सुनकर जब लोग पहुंचे तो किसी तरह कंबल इत्यादि ओढ़ाकर उसके शरीर की आग बुझाई। वहीं महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से जले मजदूर ने प्रधान के बेटे कमलेश पर जलाने का आरोप लगाया। इधर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। मृतक के बेटे के अनुसार वहां भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


मामले में प्राथमिकी दर्ज कर प्रधान के बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घटना के हर एक पहलू की जांच की जा रही है। -अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक

Read more

अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...

अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...

भदोही जनपद के ऊंज थाना अंतर्गत अकोढ़ा बाज़ार (रोही चौराहा) में संचालित देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान को हटाने की मांग की गईं है। अकोढ़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क