जौनपुर-भदोही से मुंबई तक बधाई ही बधाई, जानिए..मुंबई में यह करेगें, उत्तर भारतीयों का नेतृत्व

जौनपुर-भदोही से मुंबई तक बधाई ही बधाई, जानिए..मुंबई में यह करेगें, उत्तर भारतीयों का नेतृत्व

भाजपा के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने गुरुवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रमोद मिश्र को मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ उन्हें पार्टी संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमोद मिश्र मूल रूप से जौनपुर जिले के असवां, जघई गांव के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में भाजपा में वार्ड स्तर के पदाधिकारी के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। इसके बाद पार्टी ने उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें मुंबई भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई का महासचिव तथा वर्ष 2023 में मुंबई भाजपा का सचिव नियुक्त किया था।
पार्टी के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका और संगठन के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए अब उन्हें मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
इस अवसर पर प्रमोद मिश्र ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम तथा श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं मुंबई भाजपा महासचिव आचार्य पवन त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। साथ ही मुंबई में उत्तर भारतीय समाज को एकजुट कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे।
प्रमोद मिश्र की नियुक्ति पर जौनपुर-भदोही से मुंबई तक बधाई ही बधाई सुनाई पड़ रही है. इसी क्रम में 'अपना पूर्वांचल महासंघ' राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे के साथ आशीष सिंह, राधेश्याम यादव, फूलचंद दीक्षित, एडवोकेट उत्तम पांडेय, राजकुमार सिंह, अंबरीश दुबे और दयाशंकर यादव सहित कई कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Read more

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

👉राजनैतिक लाभ के लिए, अकोढ़ा प्रधान ने आनन-फानन में बुलाई खुली बैठक 👉पंचायत सदस्यों को नहीं मिली है संविधानिक सुचना 👉कुछ सदस्य गर्मी की

By भदोही न्यूज़ डेस्क
₹9000 से ₹17000 मानदेय वृद्धि पर अनुदेशकों में उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने सराहा योगदान

₹9000 से ₹17000 मानदेय वृद्धि पर अनुदेशकों में उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने सराहा योगदान

मानदेय वृद्धि पर भदोही में, अनुदेशकों का भव्य सम्मान समारोह भदोही, 17 मई 2026। भदोही न्यूज़ नेटवर्क उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्

By भदोही न्यूज़ डेस्क