229 ग्राम पंचायते "टीवी मुक्त", सम्मानित हुए ग्राम प्रधान...

229 ग्राम पंचायते "टीवी मुक्त", सम्मानित हुए ग्राम प्रधान...

राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर जनपद भदोही में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक दीनानाथ भास्कर एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की कुल 229 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। 14 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को स्वर्ण रंग की गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 138 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को रजत रंग की प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जबकि 77 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कांस्य रंग की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन ग्राम पंचायतों को दिया गया, जिन्होंने टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने क्षेत्र को रोगमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि ग्राम पंचायतें समाज की सबसे प्रभावशाली इकाई होती हैं। यदि ग्राम स्तर पर जागरूकता और सहयोग बढ़े, तो किसी भी बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि उनके गांव में कोई भी व्यक्ति टीबी से पीड़ित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता के माध्यम से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि टीबी मरीजों के लिए सरकार द्वारा विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा प्रत्येक टीबी मरीज को ₹1000 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि टीबी एक पोषण से जुड़ी बीमारी भी है, इसलिए मरीजों को प्रोटीन युक्त आहार जैसे दाल, दूध, अंडा आदि का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित उपचार और पोषण सहायता दिलाने में सहयोग करें।कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भदोही जनपद पहले से ही प्रदेश के अग्रणी जनपदों में शामिल है और इस अभियान को और तेज गति देकर पूरे जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है। सभी संबंधित विभागों, स्वास्थ्य कर्मियों और ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वे इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रत्येक गांव में जागरूकता फैलाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार चक, सभी उपस्थित लोगों ने टीबी उन्मूलन के लिए संकल्प लिया और अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

Read more

मध्यान भोजन योजना से वित्त विहिन विद्यालयों को अच्छादित करे सरकार

मध्यान भोजन योजना से वित्त विहिन विद्यालयों को अच्छादित करे सरकार

भदोही नगर स्थित 'पं. रामखेलावन पाण्डेय इंटर कालेज' में उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा (जनपद भदोही) ईकाई के मासिक बैठक संपन्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
सुरियावां - युवाओं ने कर दी यह जघन्य साजिश, पढ़िए..अब यह गया सलाखों में...

सुरियावां - युवाओं ने कर दी यह जघन्य साजिश, पढ़िए..अब यह गया सलाखों में...

◆ पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित के घर में घुसकर मारने-पीटने एवं पूर्व के पंजीकृत मुकदमा वापस लेने एवं जान से मारने की कई बार दी गई धमकी भदो

By भदोही न्यूज़ डेस्क

15 हजार इनामियां पुलिस की गिरफ्त में, एडवोकेट को दी थी धमकी..

मुकदमे की पैरवी कर रहे एडवोकेट को धमकी देने वाले 15 हजार इनामियां को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है, जोकि हत्या, लूट, छिनैती,अपहरण, बलात्कार जैसे

By भदोही न्यूज़ डेस्क
गुमशुदा युवती, डायल 112, सुरक्षा का एहसास, फिर ऐसे परिजनों को सुपुर्दगी. पढ़िए..मिशन शक्ति

गुमशुदा युवती, डायल 112, सुरक्षा का एहसास, फिर ऐसे परिजनों को सुपुर्दगी. पढ़िए..मिशन शक्ति

भदोही पुलिस की मानवीय पहल एक बार फिर चर्चा में है. गोपीगंज पुलिस ने एक गुमशुदा महिला की विशेष काऊंसिलिंग करके उसके परिजनों की तलाश करके

By भदोही न्यूज़ डेस्क