सादगी-संस्कार व धर्म-संस्कृति के दर्पण में, गौरान्वित रहा इस शिक्षाविद् का जन्मदिन...

सादगी-संस्कार व धर्म-संस्कृति के दर्पण में, गौरान्वित रहा इस शिक्षाविद् का जन्मदिन...

जहां जन्मदिन धूमधाम से केक काटकर व पार्टी देकर मनाने का आधुनकि दौर चल पड़ा है, वहीं भदोही जनपद के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश दुबे ने नई मिसाल पेश की. सादगी-संस्कार व धर्म-संस्कृति के दर्पण में इनका जन्मदिन गौरान्वित माना जा रहा है।

गौरतलब है कि भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के पुरेभान-रोही के शिक्षाविद् राजेश दुबे निवासी हैं, जोकि स्टेट कोऑर्डिनेशन सेंटर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नोडल पर्सन, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

0:00
/0:05

पिता ही परमेश्वर, यहीं से जन्मदिन की शुरुआत..

राजेश दूबे ने अपना 57 वां जन्म दिवस प्राचीन भारतीय परम्परा के अनुसार प्रातः सर्वप्रथम अपने पूज्य पिता पं. त्रिलोकी नाथ दूबे का चरण स्पर्श कर और अपने दिवंगत माता एवं मानसी माता की प्रतिमा पर शीश झुकाकर जन्मदिन मनाने की शुरुआत की. इधर सुबह से शुभचिंतकों की घंटी टनाटन रही थी, ऊधर श्री दुबे घर से रवाना होकर सदगुरु परम् पूज्य, परम् आराध्य ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी महाराज के काशी स्थित श्रीविद्या मठ पहुंच गये. यहां सपत्नीक सुपौत्र-सुपौत्री सहित पादुका पूजन कर आशीर्वाद लिया और श्री गौरी केदारेश्वर महादेव का दर्शन पूजन भी किया।

संस्कार व धर्म संस्कृति से लौटे राजेश दुबे सामाजिक दायित्व के दायरे में अपने क्षेत्र अंतर्गत पिलखुना स्थित बनवासी बस्ती में पहुंच गये. यहां हमेशा की तरह गरीब बच्चों को उपहार बांटकर खुशियां मनाया।

ज्योतिष संयोग - ज्योतिष शास्त्र के मर्मज्ञों के अनुसार राजेश दूबे के इस जन्म तिथि पर अद्भुत संयोग देखने को मिला 24 मार्च सन 1969 में चैत्र शुक्ल पक्ष तिथि श्रीसूर्यषष्ठी, श्रीस्कन्दषष्ठी, अशोकषष्ठी के ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:00 बजे उनके जन्म के समय जो दिन, तारीख, लग्न, योग, तिथि, नक्षत्र, विद्यमान थे, वहीं इस 57 वें जन्म दिवस पर विद्यमान रहे।

राजेश दूबे को जन्मदिन के अवसर पर जनपद भदोही सहित प्रदेश के कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, विद्यालय प्रबन्धको, प्रधानाचार्यो, शिक्षकों , चिकित्सको, जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानो, अधिवक्ताओ, व्यापारियों, पत्रकारों, मजदूर किसान संगठनों के प्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त किया।

Read more

यहां हुई मौलिक कर्तव्य पर चर्चा, क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न...

यहां हुई मौलिक कर्तव्य पर चर्चा, क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न...

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को नवगठित शोध एवं नवाचार प्रकोष्ठ के तहत उच्च प्राथमिक व कंपोजिट परिषदीय विद्या

By भदोही न्यूज़ डेस्क
जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस की गिरफ्त में पूर्व प्रधान का बेटा.!

जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस की गिरफ्त में पूर्व प्रधान का बेटा.!

एक बार फिर आपसी विवाद में जघन्य घटना की खबरें सुर्खियों में है. अबकी वर्तमान प्रधान नहीं बल्कि पूर्व प्रधान के बेटे पर जिंदा जलाने की कोशिश का

By भदोही न्यूज़ डेस्क
229 ग्राम पंचायते "टीवी मुक्त", सम्मानित हुए ग्राम प्रधान...

229 ग्राम पंचायते "टीवी मुक्त", सम्मानित हुए ग्राम प्रधान...

राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर जनपद भदोही में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान का विधिवत शुभा

By भदोही न्यूज़ डेस्क
यहां भी मनबढू 'प्रधानपुत्र' पर मुकदमा दर्ज, भदोही में दे चुके हैं घटना को अंजाम...

यहां भी मनबढू 'प्रधानपुत्र' पर मुकदमा दर्ज, भदोही में दे चुके हैं घटना को अंजाम...

भदोही जनपद में इधर जहां कुछ दिनों पहले प्रधानपुत्र जघन्य अपराध घटना को अंजाम दे चुके हैं, वहीं यह चर्चा संसद तक भी पहूंची. फिर भी मनबढू प्रधानपुत्र संभलने

By भदोही न्यूज़ डेस्क