यहां भी मनबढू 'प्रधानपुत्र' पर मुकदमा दर्ज, भदोही में दे चुके हैं घटना को अंजाम...

यहां भी मनबढू 'प्रधानपुत्र' पर मुकदमा दर्ज, भदोही में दे चुके हैं घटना को अंजाम...

भदोही जनपद में इधर जहां कुछ दिनों पहले प्रधानपुत्र जघन्य अपराध घटना को अंजाम दे चुके हैं, वहीं यह चर्चा संसद तक भी पहूंची. फिर भी मनबढू प्रधानपुत्र संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं. ऐसी ही घटना गोरखपुर से भी समक्ष है. जहां प्रधानपुत्र समेत अन्य पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

गोरखपुर जिले के भरोहिया ब्लॉक (पीपीगंज) क्षेत्र में स्थित करतहरी (Karathari) गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पुत्र समेत चार लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सभा करतहरी निवासी बसंत प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रधान चुनाव के दौरान उनसे जबरन समर्थन मांगा जा रहा था। विरोध करने पर प्रधान पक्ष के लोग लगातार दबाव और धमकी दे रहे थे। आरोप है कि प्रधान पुत्र बब्लू अक्सर घर पर आकर धमकाता था। पीड़ित के अनुसार, 18 मार्च को बब्लू अपने साथ पप्पू, दीपक और रितेश को लेकर उनके घर पहुंचा। चारों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के साथ मारपीट की।इस दौरान उनकी भतीजी साधना का हाथ मोड़ दिया गया, जिससे वह घायल हो गई। आरोपियों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने बब्लू, पप्पू, दीपक और रितेश के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Read more

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

👉राजनैतिक लाभ के लिए, अकोढ़ा प्रधान ने आनन-फानन में बुलाई खुली बैठक 👉पंचायत सदस्यों को नहीं मिली है संविधानिक सुचना 👉कुछ सदस्य गर्मी की

By भदोही न्यूज़ डेस्क