जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस की गिरफ्त में पूर्व प्रधान का बेटा.!

जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस की गिरफ्त में पूर्व प्रधान का बेटा.!

एक बार फिर आपसी विवाद में जघन्य घटना की खबरें सुर्खियों में है. अबकी वर्तमान प्रधान नहीं बल्कि पूर्व प्रधान के बेटे पर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगा है।

गौरतलब है कि भदोही के मकनपुर गांव में सोमवार की रात में जमीन के विवाद में राजबली यादव (52) जल गए। पीड़ित ने अपने भाई पूर्व प्रधान राजपति यादव और भतीजे राहुल यादव पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का इलाज सौ शैय्या बर्न यूनिट अस्पताल में चल रहा है। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी भतीजे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों परिवार के बीच कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार की रात में राजबली घर में सोए थे। देर रात लघुशंका करने के लिए उठे। आरोप है कि पूर्व प्रधान, उनका बेटा राहुल दोनों लोगों ने मिलकर उनके ऊपर पेट्रोल फेंक दिया। इसके बाद माचिस जलाकर फेंककर भाग गए। आग की लपटों में घिरने के बाद वे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और कंबल डालकर आग बुझाते हुए उनको लेकर नजदीक के एक अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद सौ शय्या अस्पताल के बर्न यूनिट के लिए रेफर कर दिया। एमबीएस अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरआर मौर्या ने बताया कि पीड़ित राजबली के शरीर का लगभग 20 फीसदी हिस्सा जला है। इंफेक्शन न फैले इसलिए बर्न यूनिट में ट्रांसफर किया गया है।

Read more

अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...

अकोढ़ा बाज़ार में शराब दुकान हटाने की उठी मांग, क्षेत्रीय लोगों ने छेड़ी मुहिम, भदोही डीएम को भेजा खत...

भदोही जनपद के ऊंज थाना अंतर्गत अकोढ़ा बाज़ार (रोही चौराहा) में संचालित देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान को हटाने की मांग की गईं है। अकोढ़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क