सुर्खियों में भदोही का यह स्कूल, पढ़िए १० लाख का माजरा..सागररायपुर टू बड़ागांव

सुर्खियों में भदोही का यह स्कूल, पढ़िए १० लाख का माजरा..सागररायपुर टू बड़ागांव

गोपीगंज कोतवाली ने सागरायपुर कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक से 10 लाख रुपये लेने के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है, जोकि 10 लाख लेने के बाद वापस देनेदेने में आनाकानी कर रहा है।

खबर के मुताबिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी, पीड़ित के साथ स्कूल में पढ़ाने वाली अध्यापिका का पति है। इंदुचंद पांडेय निवासी सीखापुर सागररायपुर ने बताया कि वह गांव के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक है। स्कूल में ही विपक्षी शैलेंद्र शुक्ला निवासी बड़ागांव की पत्नी भी सहायक अध्यापिका हैं। उससे उसके घनिष्ठ संबंध रहे। आरोप लगाया कि उन्हें व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये की आवश्यकता थी। जिस पर उन्होंने पैसे मांगा तो 35 हजार रुपये प्रति माह के किस्त पर उन्हें कुल 10 लाख रुपये अलग-अलग धनराशि में थी। इसके लिए बकायदा स्टांप पर लिखवाया भी गया। काफी समय बाद भी विपक्षी न तो उसका पैसा वापस कर रहा है और न ही किस्त की अदायगी कर रहा है। आरोप लगाया कि पैसा मांगने पर धमकाया जा रहा है। पुलिस में शिकायत करने सुनवाई न होने पर कोर्ट में गुहार लगाई गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

Read more

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

👉राजनैतिक लाभ के लिए, अकोढ़ा प्रधान ने आनन-फानन में बुलाई खुली बैठक 👉पंचायत सदस्यों को नहीं मिली है संविधानिक सुचना 👉कुछ सदस्य गर्मी की

By भदोही न्यूज़ डेस्क