'पूर्व सैनिक' व आश्रितों का, आर्मी बैंड व देश भक्ति संगीत से स्वागत...पढ़िए यह सम्मान

'पूर्व सैनिक' व आश्रितों का, आर्मी बैंड व देश भक्ति संगीत से स्वागत...पढ़िए यह सम्मान

वाराणसी सैनिक छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में 13 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे 'पूर्व सैनिक रैली' का आयोजन संपन्न हुआ, यहां पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत 'गोरखा प्रक्षिक्षण केंद्र' के आर्मी बैंड टीम ने देशभक्ति संगीत से किया. इसके साथ ही पूर्व सैनिक व उनके आश्रित परिवार सदस्यों को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि 39 गोरखा रेजिमेंटल सेंटर द्वारा आयोजित रैली में वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त एवं उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व यूपी-एमपी सब एरिया कमांडर मेजर जनरल अमित सोहाल रहे और समारोह की अध्यक्षता 39 गोरखा प्रक्षिक्षण केंद्र वाराणसी के कमांडर ब्रिगेडियर जगदीप चन्द्रा ने किया। रणबांकुरे स्टेडियम वाराणसी पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के आर्मी बैंड टीम द्वारा देशभक्ति संगीत से किया गया. वाराणसी और आस-पास के हजारों पूर्व सैनिक और वीर नारियों ने रैली में शामिल होकर अपनी समस्याओं और सुझावों से मेजर जनरल अमित सोहाल साहब को अवगत कराया। रैली में वाराणसी, गाजीपुर मऊ, बलिया, चंन्दोली, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर एवं भदोही के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं युद्ध पदक विजेताओं ने प्रतिभाग किया।

भदोही जनपद के पूर्व सैनिकों ने पूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी 'सेनानी' (जिला अध्यक्ष - अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद) के नेतृत्व में सेना भर्ती कार्यालय अधिकारी कर्नल शैलेष जी से मिलकर भदोही जनपद के युवाओं अन्य जनपदों की अपेक्षा सैनिक भर्ती में कम प्रतिभाग करने की समस्या से अवगत कराया है और भदोही के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी 'सेनानी' को पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहने के लिए मेजर जनरल अमित सोहाल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों व वीर नारियों और उनके आश्रितों तक पहुंचकर उनका कल्याण सुनिश्चित करना था. रैली में ईसीएचएस एवं पेंशन सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया गया एवं पूर्व सैनिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. सैनिक अस्पताल वाराणसी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. इसमें पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना प्रकोष्ठ और सिविल चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान किया गया।

Read more

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

👉राजनैतिक लाभ के लिए, अकोढ़ा प्रधान ने आनन-फानन में बुलाई खुली बैठक 👉पंचायत सदस्यों को नहीं मिली है संविधानिक सुचना 👉कुछ सदस्य गर्मी की

By भदोही न्यूज़ डेस्क