पूर्व सैनिक व वीर नारियों को यहां मिलेगा सम्मान, इस रैली में मिलेगी विभिन्न सुविधाएं

पूर्व सैनिक व वीर नारियों को यहां मिलेगा सम्मान, इस रैली में मिलेगी विभिन्न सुविधाएं

भदोही (जिला मुख्यालय) ज्ञानपुर से सुबह साढ़े ७ बजे बस करेगी प्रस्थान. अधिक जानकारी के लिए 9140975522 पर 'पूर्व सैनिक परिवार' सम्पर्क कर सकते है...

वाराणसी सैनिक छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में 13-14 मार्च 2026 को सुबह नौ बजे 'पूर्व सैनिक रैली' का आयोजन किया गया है, जहां 39 गोरखा रेजिमेंटल सेंटर द्वारा आयोजित रैली में वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी. इसके साथ ही उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया जाएगा. इस आयोजन की अध्यक्षता स्टेशन हेडक्वार्टर वाराणसी के स्टेशन कमांडर करेंगे।

वाराणसी और आस-पास के हजारों पूर्व सैनिक और वीर नारियों के रैली में शामिल होने की सम्भावना है। रैली में वीर नारियों एवं युद्ध पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. भदोही जनपद के संयोजक पूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी 'सेनानी' (जिला अध्यक्ष - अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद) ने बताया है कि

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों वीर नारियों और उनके आश्रितों तक पहुंचकर उनका कल्याण सुनिश्चित करना है. रैली में ईसीएचएस एवं पेंशन सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा एवं पूर्व सैनिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी, सैनिक अस्पताल वाराणसी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा इसमें पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना प्रकोष्ठ और सिविल चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान किया जाएगा।

भदोही जनपद के पूर्व सैनिकों वीर नारियों के लिए बस भदोही जिला मुख्यालय ज्ञानपुर से सुबह साढ़े ७ बजे प्रस्थान करेगी. अधिक जानकारी के लिए विनय त्रिपाठी 'सेनानी' से 9140975522 पर पूर्व सैनिक परिवार सम्पर्क कर सकते है

Read more

जौनपुर-भदोही से मुंबई तक बधाई ही बधाई, जानिए..मुंबई में यह करेगें, उत्तर भारतीयों का नेतृत्व

जौनपुर-भदोही से मुंबई तक बधाई ही बधाई, जानिए..मुंबई में यह करेगें, उत्तर भारतीयों का नेतृत्व

भाजपा के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने गुरुवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रमोद मिश्र को मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का

By भदोही न्यूज़ डेस्क
हैंडपंप पाईप के चक्कर में, झूलसा मजदूर, प्रधानपुत्र पुलिस हिरासत में...

हैंडपंप पाईप के चक्कर में, झूलसा मजदूर, प्रधानपुत्र पुलिस हिरासत में...

भदोही जिले की औराई ब्लॉक क्षेत्र के पीपर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सुर्खियों में है. सोमवार की सुबह प्रधान के घर गया मजदूर जहां आग

By भदोही न्यूज़ डेस्क
गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन की आस्था का स्वरूप - राजेश दूबे

गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन की आस्था का स्वरूप - राजेश दूबे

सत्य जीतेगा , सत्ता हारेगी..! कांग्रेस के वरिष्ट नेता यूपी कांग्रेस के नोडल पर्सन राजेश दूबे ने यहां 'काशी-प्रयाग मध्य' में एक प्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
हाँ..'हैंडपंप रिबोर' कराया हूँ.!

हाँ..'हैंडपंप रिबोर' कराया हूँ.!

७ हजार में 'हैंडपंप' रिबोर, खुलेआम करवाया हूँ। सामग्री 'रिपेयरिंग मद' से, उसमें सब लगवाया हूँ।। गिट्टी-बालू-सीमेंट, खडंज्जा कोष से मंगवाया

By भदोही न्यूज़ डेस्क