करीबन 2 करोड़ की व्यापारिक संपत्ति कुर्क, शिक्षा माफिया परिवार सुर्खियों में...

करीबन 2 करोड़ की व्यापारिक संपत्ति कुर्क, शिक्षा माफिया परिवार सुर्खियों में...

भदोही (ज्ञानपुर)। शिक्षा माफिया बतौर सुर्खियों में रहे मायापति दुबे की आर्थिक रीढ़ पर भदोही जिला प्रशासन ने जोरदार एक्शन लिया है. 69 हजार शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में शामिल होने की एवज़ में पुलिस ने सोमवार को फुलवरिया में उसके भाई करूणापति की पत्नी कविता दुबे के नाम से चल रहे ईंट भठ्ठे और तीन ट्रैक्टर व जेसीबी को कुर्क किया।

भदोही जनपद पुलिस के मुताबिक कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब १ करोड़ 98 लाख 16 हजार रुपये है। मायापति के ऊपर प्रयागराज और जनपद के विभिन्न थानों में छह प्राथमिकी दर्ज है। 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले में जिले के बारीपुर गांव निवासी मायापति दुबे के साथ उसके भाई रुद्रपति दुबे व करूणा पति का नाम सामने आया था। पुलिस ने साल 2023 में पहले रूद्रपति और उसके बाद मायापति दुबे को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।

विवेचना के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया गया। आरोप लगाया गया कि फुलवरिया गांव में ईंट-भठ्ठा गैंग लीडर मायापति दुबे के साथ मिलकर रुद्रपति और करुणा पति ने अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति से बनाया है। ईंट-भठ्ठा करुणा पति की पत्नी कविता दुबे के नाम पर है। जिला मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार की अदालत ने इसे अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति से बना पाया। इसे कुर्क करने का आदेश दिया था। सोमवार को एएसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने कुर्की की कार्रवाई की

Read more

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

👉राजनैतिक लाभ के लिए, अकोढ़ा प्रधान ने आनन-फानन में बुलाई खुली बैठक 👉पंचायत सदस्यों को नहीं मिली है संविधानिक सुचना 👉कुछ सदस्य गर्मी की

By भदोही न्यूज़ डेस्क