संसद में की यह मांग, भदोही सांसद का हो रहा बड़ा नाम...

संसद में की यह मांग, भदोही सांसद का हो रहा बड़ा नाम...

भदोही के सांसद विनोद बिंद ने 'टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस' के तहत विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की मांग की. इस मले को संसद में उठाया, जिसके बाद से उनके कर्मठता की चर्चा चहूंओर जारी है।

सांसद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र भदोही को 'टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस' का दर्जा प्राप्त है, यहां की हस्त निर्मित कालीने विश्व भर में अपनी गुणवत्ता और कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है. यहां का कालीन उद्योग हजारों करोड़ रुपए के निर्यात के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है. इसी महत्ता को देखते हुए वर्ष 2018 में केंद्र सरकार के द्वारा भदोही को 'टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस' का दर्जा प्रदान किया गया था. भदोही की कालीन को पहले से ही जीआई का दर्जा भी प्राप्त है. ऐसे में आवश्यक है कि 'टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस' के अंतर्गत मिलने वाली तमाम सुविधाएं लोकसभा क्षेत्र में मिलनी चाहिए. जैसे निर्यात से जुड़े सूचना केंद्र ,आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक सपोर्ट और व्यापारिक सुविधाओं को और तेजी से विकसित किया जाना आवश्यक है. इस तरह की सुविधाओं से भदोही के कालीन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और श्रमिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Read more

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

👉राजनैतिक लाभ के लिए, अकोढ़ा प्रधान ने आनन-फानन में बुलाई खुली बैठक 👉पंचायत सदस्यों को नहीं मिली है संविधानिक सुचना 👉कुछ सदस्य गर्मी की

By भदोही न्यूज़ डेस्क