15 हजार इनामियां पुलिस की गिरफ्त में, एडवोकेट को दी थी धमकी..

मुकदमे की पैरवी कर रहे एडवोकेट को धमकी देने वाले 15 हजार इनामियां को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है, जोकि हत्या, लूट, छिनैती,अपहरण, बलात्कार जैसे संगीन अपराध करने का अभ्यस्त कुख्यात इनामिया अभियुक्त है।

भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) के मुताबिक थाना ज्ञानपुर पर आवेदक एडवोकेट विनोद कुमार सोनकर पुत्र सन्तलाल सोनकर (निवासी बरबसपुर, थाना व जनपद भदोही) ने सिविल कोर्ट ज्ञानपुर द्वारा सूचित किया कि मैं (आवेदक) श्रीमान विशेष सत्र न्यायाधीश/गैंगेस्टर न्यायालय एफ०टी०सी० कोर्ट में राज्य बनाम महेश आदि मे मुकदमें की पैरवी करता हूं, और उक्त मुकदमें का स्वतन्त्र एवं साक्षी गवाह हूं। दिनांक 29.6.2024 को 01 बजकर 18 मिनट दोपहर फोन आया व कहा गया कि मैं कुख्यात अपराधी आजम बोल रहा हूँ, समझौता कराने के लिए लालच व प्रलोभन दिया गया और मुकदमा सुलह कराने के लिए कहा, जिस पर हम प्रार्थी ने किसी तरह टाल मटोल करके फोन को काट दिया और फिर दोबारा कुख्यात अपराधी से फोन कराया, जिसका नाम पता नहीं मालूम, उसने कहा कि मुकदमा की पैरवी न करो वरना अंजाम बुरा होगा। प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा मु0अ0स0 95/25 धारा 504/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।

अभिनव त्यागी (पुलिस अधीक्षक भदोही) द्वारा जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में शुभम अग्रवाल (अपर पुलिस अधीक्षक भदोही) के पर्यवेक्षण में मुखबिरी सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 95/25 धारा 504/506 भादवि में वांछित व मा0 न्यायालय द्वारा पारित गैर जमानतीय वारंटी दिनांकित 04.09.2025 के निष्पादन हेतु थाना भदोही का हिस्ट्रीशीटर ₹15000/- इनामियां अभियुक्त आजम मंसूरी पुत्र शौकत मंसूरी (निवासी छेड़ीवीर थाना व जनपद भदोही) उम्र करीब 38 वर्ष को बैराखास मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्त हत्या, लूट, छिनैती, अपहरण, बलात्कार जैसे संगीन अपराध करने का अभ्यस्त अपराधी है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
उप निरीक्षक विजयबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल छट्टूलाल गुप्ता, कांस्टेबल प्रदीप कुमार थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।

Read more

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

भदोही में 'शहीद भरत भूषण' को श्रद्धांजलि देकर, RBYS ने रखी 5 सुत्रीय मांग..

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व मेें रविवार को गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

भदोही "बीएसए कार्यालय" का 'इनोवेशन' लोकार्पण, अब हर फाईल होगी एक्शन मोड पर....

विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 2 जून - भदोही न्यूज़

By भदोही न्यूज़ डेस्क
युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

युवा सोच-युवा जोश✔️ लौट रहें जन्मभूमि के सपूत, गाँव-गलियो को दे रहें यह सेवा...

'समाज विकास मंच ' ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, 25 केवीए जनरेटर व पांच वेंटिलेटर किए समर्पित 30 मई भदोही न्यूज़ नेटवर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

डीएम साहब...न्याय कीजिये, यहां पंचायतराज नियमावली की उड़ी धज्जियां..

👉राजनैतिक लाभ के लिए, अकोढ़ा प्रधान ने आनन-फानन में बुलाई खुली बैठक 👉पंचायत सदस्यों को नहीं मिली है संविधानिक सुचना 👉कुछ सदस्य गर्मी की

By भदोही न्यूज़ डेस्क