गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन की आस्था का स्वरूप - राजेश दूबे
सत्य जीतेगा, सत्ता हारेगी..!
कांग्रेस के वरिष्ट नेता यूपी कांग्रेस के नोडल पर्सन राजेश दूबे ने यहां 'काशी-प्रयाग मध्य' में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए हमेशा की तरह मुखर होकर आवाज उठाया।
गौरतलब है कि यहां श्री दूबे ने कहा कि 'पूज्य श्री सदगुरुदेव भगवान परमाराध्य परम् धर्माधीश जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज' गौमाता को राज्यमाता घोषित करने और गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं, तब सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।कांग्रेस पार्टी पूज्य शंकराचार्य महाराज जी के इस अभियान (यात्रा) का समर्थन करती है और हम सरकार से आग्रह करते है कि गौमाता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।
अंतत: राजेश दूबे ने कहा कि भगवाधारी योगी के राज्य यूपी में गौमाता की रक्षा के लिए सनातन के सर्वोच्च धर्म गुरु ज्योतिष्पीठाधीश्वर को धर्म युद्ध का शंखनाद करना पड़े, यह क्षण हम सनातनियों के लिए बहुत ही दुःखद है। हमें विश्वास है कि महाराजश्री के नेतृत्व में सत्य जीतेगा सत्ता हारेगी।