भदोही एसपी अभिमन्यु मांगलिक का तबादला, पढ़िए..अब कमान संभालेंगे अभिनव त्यागी...
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का तबादला कर उन्हें फतेहपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं 2019 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी अभिनव त्यागी अब भदोही के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी नगर के पद पर तैनात रहे।
14 मार्च 2026 के ताजा आदेशानुसार, यूपी सरकार ने 7 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें अभिनव त्यागी (अपर पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर) को भदोही का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। वे अभिमन्यु मांगलिक की जगह लेंगे, जिनका तबादला अब फतेहपुर के SP के रूप में कर दिया गया है। यह बदलाव उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत किया गया है।
