960 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, बैरक लौटे 3 हजार.!
भदोही जनपद के काशी नरेश विश्वविद्यालय में जिला सेवायोजना विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले का समापन शुक्रवार को हुआ. जहां एक ओर दावा किया जा रहा है कि 960 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला, वहीं दूसरी ओर 3 हजार युवाओं को बैरक लौटना पड़ा। खबर है कि देश की 83 कंपनियों की सहभागिता रही. करीबन 4000 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया. इसमें सिर्फ 960 अभ्यर्थियों चयन हुआ. मुख्य अतिथि बतौर ऊर्जा मंत्री जिला प्रभारी एके शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया. कहा कि यह अभ्यर्थियों के जीवन की एक नई शुरुआत है। युवाओं से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही। दो दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ था. शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ऊर्जा मंत्री ने इसका समापन किया। डीएम शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला सेवायोजना अजीत कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।