डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश, स्कूल वाहनों की जांच अनिवार्य...

डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश, स्कूल वाहनों की जांच अनिवार्य...

भदोही जिलाधिकारी शैलेश कुमार व अभिनव त्यागी (एसपी) की संयुक्त अध्यक्षता में १९ मार्च को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी, जिसमें स्कूली वाहनों की जांच अनिवार्य कर दी गई है। गौरतलब है कि बैठक में 'सेव लाइव फाउण्डेशन' की कार्य समिति के बिंदुओं पर बल दिया गया। कट पर चढ़ने के लिए या उतरने सर्विस लेन पर दोनो तरफ ब्रेकर बनाये जाये। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगायें, लाईट की व्यवस्था,साईनिज बोर्ड, एनएचआई / पीडब्ल्यूडी स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाये। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि बच्चों को ट्रान्सपोर्ट करते समय स्कूल के एक स्टाफ जो रिपोन्सिबल हो उसे बसों में ड्यूटी पर लगाया जाय, जो बच्चों को ले जाने एवं ले आने में, बच्चों को उतरते समय या चढ़ते समय हेल्प करें। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कही इस प्रकार की कोई भी दुर्घटना घटती है तो सम्बन्धित स्कूलों के प्रबन्धकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी स्कूल जो भी शासन के निर्देश है उन्हें पालन करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी।

जिला सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि निजी/प्राइवेट स्कूलो के सभी वाहन चालको के मेडिकल परीक्षण, चरित्र व ड्राइविग लाइसेंस का अभियान चलाकर शत प्रतिशत सत्यापन किया जायें। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि अपने स्तर से पत्राचार कर सभी स्कूल प्रबन्धको को डी0एल0 व चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन हेतु निर्देशित करे। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे डग्गामार सवारी वाहनो एवं स्कूल वाहनो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जो भी व्यवसायिक वाहन जनपद में संचालित है और उन पर रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट नही लगे है उनके विरूद्ध लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही की जायें। स्कूल में चल रहे वाहन मानक के अनुसार फिटनेस सही रहे तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि स्कूल के बसो के गेट पर छात्र न खड़ा हों इसके लिये गेट बन्द रखा जाये तथा खिड़कियो से बच्चे हाथ व सिर न निकाल सके इसके लिये भी समुचित व्यवस्था किया जायें। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में चल रहे ओवरलोड बसो के विरूद्ध भी अभियान चलाकर कार्यवाही की जायें।

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देशित करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित विद्यालयो में अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही की जाये तथा विद्यालयी वाहनो में सीट क्षमता के अधिक बच्चे न बैठाये जाये ऐसे वाहन संचालित पाये जाते है तो उनके विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की जायें। उन्होंने पी0डब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि जो भी स्कूल सड़क के किनारे स्थित है,उन स्कूलों पर गति अवरोधक ब्रेकर और बोर्ड लगाया जाए कि यहॉ स्कूल है कृपया धीरे चले एवं सावधान होकर चलें। इस तरह के बोर्ड लगाये जाएं। बैठक में एजेण्डा के अनुसार विस्तृत जानकारी देते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राम सिंह यादव ने सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया के दुघर्टनाओ में कमी लाये जाने हेतु यातायात विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त प्रयास किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही एवं जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं।

Read more

संसद में की यह मांग, भदोही सांसद का हो रहा बड़ा नाम...

संसद में की यह मांग, भदोही सांसद का हो रहा बड़ा नाम...

भदोही के सांसद विनोद बिंद ने 'टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस' के तहत विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की मांग की. इस मले को संसद में उठा

By भदोही न्यूज़ डेस्क
भदोही के दर्दनाक घटना की गूंज संसद में, जानिए इस पार्टी के सांसद ने उठाया मामला..

भदोही के दर्दनाक घटना की गूंज संसद में, जानिए इस पार्टी के सांसद ने उठाया मामला..

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई (बिहार) से सांसद अरुण भारती ने भदोही के पीपर गांव (ज्ञानपुर) में हुए जघन्य

By भदोही न्यूज़ डेस्क
राजपूतों की 'मां करणी' को दी थी गाली, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

राजपूतों की 'मां करणी' को दी थी गाली, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

धार्मिक भावनाओं को आहत करने के अभियुक्त को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा. राजपूतों की कुल देवी 'मां करणी' के ऊपर अमर्यादित भाषा का प्रयोग

By भदोही न्यूज़ डेस्क