मध्यान भोजन योजना से वित्त विहिन विद्यालयों को अच्छादित करे सरकार
भदोही नगर स्थित 'पं. रामखेलावन पाण्डेय इंटर कालेज' में उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा (जनपद भदोही) ईकाई के मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश दूबे ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती का पूजन करके किया. यहां उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और सरकार से कुछ विशेष मांग भी की।

यहां बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेश दूबे ने कहा कि मध्यान भोजन योजना से वित्त विहीन विद्यालयों को सरकार अच्छादित करे। इसी तरह राजकीय विद्यालयों की तर्ज पर सभी योजनाओं का लाभ अनुदानित विद्यालयों में भी लागू करें सरकार। राजेश दूबे ने निजी प्रबंध तंत्र के द्वारा संचालित होने वाले सभी कालेजों, स्कूलों, संस्कृत पाठशालाओ मदरसो के प्रबंधको को आगामी जून के मध्य मे वाराणसी मे होने वाले महासभा के अधिवेशन मे भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। बैठक मे जिला अध्यक्ष राहुल दुबे , जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय , जिला महामंत्री राजेश पाठक सहित कई गणमान्य प्रबंधकों ने अपने-अपने विचार रखते हुए महासभा के विस्तार में अपनी उत्सुकता दिखाई।