सुरियावां - युवाओं ने कर दी यह जघन्य साजिश, पढ़िए..अब यह गया सलाखों में...
◆ पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित के घर में घुसकर मारने-पीटने एवं पूर्व के पंजीकृत मुकदमा वापस लेने एवं जान से मारने की कई बार दी गई धमकी
भदोही जनपद के थाना सुरियावां की पुलिस एलर्ट मोड पर है. जघन्य अपराध के मुकदमें दर्ज होते ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेजी से कर रही है. पुरानी रंजिश के मामले में नये अभियुक्त भी सलाखों तक पहुंच रहे हैं।
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक थाना सुरियावां पर आवेदक आदर्श सिंह पुत्र श्री श्यामबहादुर सिंह (सा. महोरवां थाना-सुरियावां जनपद- भदोही द्वारा सूचित किया गया कि 1. आदर्श उर्फ कल्लू 2. आदर्श शुक्ल पुत्र वैकुण्ड 3. रोहित मिश्र पुत्र रामहित शुक्ला सकिन हरीपुर 5. अलुत पाण्डेय पुत्र अनिल पाण्डेय सकिन छनौरा थाना दुर्गागंज 6. आशीष शुक्ला पुत्र उमाशंकर सकिन बनकट थाना आदर्श सिंह थाना-बरसठी व 7. विनय मिश्र-पुत्र अज्ञात सकिन- गडौरा मिश्रीपुर थाना-दुर्गागंज व 3 अज्ञात के साथ हमारे घर हाकी डंडा व कट्टा लेकर दालान में घुसकर मुझे और हमारे चाचा रामबहादुर व लालबहादुर को जान से मारने की नियत से मारा गया जिससे प्राण घातक चोटें आई। घटना का षडयंत्र मोबाइल से रितिक पुत्र दिनेश सिंह निवासी गहोरवाँ ने रचा था अभियुक्तगण द्वारा डर पैदा करने के लिए कट्टा लहराया गया। पुरानी रंजिश को लेकर मेरे मोबाइल पर मुकदमा वापस लेने एवं जान से मारने की कई बार धमकी की दी गई। उक्त घटना के संबंध में मु0अ0सं0-81/26 धारा 61 (2) ए/191(2)/109/333/351 (3) बीएनएस थाना सुरियावां जनपद भदोही का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही एवं पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक-06.04.2026 को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित के घर में घुसकर मारने-पीटने, आपराधिक साजिश, दंगा, उकसाने और आपराधिक धमकी, हत्या के प्रयास एवं पूर्व के पंजीकृत मुकदमा वापस लेने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को अभिया पुल के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान सम्बंधित मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता
1.प्रहलाद पासी पुत्र लालबहादुर सरोज निवासी बसेरवा थाना मीरगंज जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष।
उक्त मुकदमें में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1.आदर्श शुक्ला पुत्र बैकुंठनाथ शुक्ला निवासी हरिपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही उम्र 23 वर्ष।
2.रोहित मिश्रा उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र रामहित मिश्रा निवासी हरिपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही उम्र 27 वर्ष।
3.आशीष शुक्ला पुत्र उमाशंकर शुक्ला निवासी मनापुर (बनकट) थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र 32 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 संजय कुमार यादव, का0 सोनू शाक्य, का0 महेश कुमार थाना सुरियावां जनपद भदोही।