पुरानी रंजिश - सुरियावां पुलिस ने धर दबोचा, यहां के यह 'शुक्ला-मिश्रा' गये सलाखों में..
मारपीट, आपराधिक साजिश, दंगा और हत्या के प्रयास के मामले में सुरियावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं, यहां कार्रवाई करते हुए 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित आदर्श सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर हाकी, डंडा और कट्टा लेकर घर में घुसकर हमला किया, जिसमें उन्हें और उनके परिजनों को गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोपियों द्वारा मुकदमा वापस लेने और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सुरियावां पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छनौरा पट्टीबेजाव तिराहे से तीन अभियुक्तों—आदर्श शुक्ला, रोहित मिश्रा उर्फ कृष्ण कुमार और आशीष शुक्ला—को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
