संचारी रोग - अप्रैल में है यह तैयारी, डीएम-एसपी एलर्ट..पढ़िए

संचारी रोग - अप्रैल में है यह तैयारी, डीएम-एसपी एलर्ट..पढ़िए
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 01 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा....

भदोही जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 19 मार्च को विशेष मिटिंग की गई, जिसमें 01 से 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के मध्य दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गौरतलब है कि बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया, दिमागी बुखार आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 01 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01 अप्रैल से पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। साप्ताहिक बन्दी के दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए।

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। साथ ही, महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण स्तर पर संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु तालाबों/नालों व नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी डीघ को निर्देश दिया कि गंगा के किनारें सभी गॉवों का अभियान चलाकर दूषित पानी वाला सेलों हैण्डपम्पों का ग्राम पंचायत अधिकारियों से चिन्ह्ति कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराये। नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने नगर पंचायतों में हैण्डपम्पों की पानी टेस्टिंग कराने के साथ-साथ ओवर हेड टैंको की सफाई कराये। सभी अधिकारियों को यह भी हिदायत दी की पिछले वर्ष से बेहतर कार्य कराये। संचारी अभियान में जो भी कार्य करायें व्हाट्एप्प ग्रुप में भेजें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में माईक्रोप्लान जिला मलेरिया अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराये। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि 28 अप्रैल तक सभी कार्ययोजना स्वास्थ्य कार्यालय में भेजना सुनिश्चित कराए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आई0सी0डी0एस0, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन तथा अन्य सभी सबंधित विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण की के संबंध में कार्यवाही करें।

Read more

आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल जरूरी, भदोही सीडीओ ने कही यह बात...

आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल जरूरी, भदोही सीडीओ ने कही यह बात...

ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर कंसापुर स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम में शनिवार को सी

By भदोही न्यूज़ डेस्क
सुर्खियों में भदोही का यह स्कूल, पढ़िए १० लाख का माजरा..सागररायपुर टू बड़ागांव

सुर्खियों में भदोही का यह स्कूल, पढ़िए १० लाख का माजरा..सागररायपुर टू बड़ागांव

गोपीगंज कोतवाली ने सागरायपुर कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक से 10 लाख रुपये लेने के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्

By भदोही न्यूज़ डेस्क
डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश, स्कूल वाहनों की जांच अनिवार्य...

डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश, स्कूल वाहनों की जांच अनिवार्य...

भदोही जिलाधिकारी शैलेश कुमार व अभिनव त्यागी (एसपी) की संयुक्त अध्यक्षता में १९ मार्च को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा

By भदोही न्यूज़ डेस्क