बेलवरिया सम्राट पं. जटाशंकर शुक्ल के निधन पर, गाँव से शहर तक शोक संदेश...
बेलवरिया को ख्याति प्रदान करवाते हुए भदोही जनपद की धरा से देशभर में प्रसिद्ध पंडित जटाशंकर शुक्ल का निधन हो गया, इनके निधन का 'शोक संदेश' गांव से शहर तक दिखाई पड़ रहा है।
भदोही जनपद के अभोली विकास खंड के रामचंद्रपुर निवासी पं. पंडित जटाशंकर शुक्ला को उनके उत्कृष्ट लोकगायन के लिए “बेलवरिया सम्राट” की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी स्वरचित बेलवरिया के माध्यम से अमर शहीद झूरी और विजयभान सिंह की वीरगाथाओं को जन-जन तक पहुंचाया। उनके द्वारा गाई गई बेलवरिया आज भी लोगों की जुबान पर रहती है।
84 वर्षीय वयोवृद्ध होने के बाद भी विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी लोक कला से समां बांध देते थे। फिलहाल इनके निधन से देशभर की लोकगीत संस्कृति क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है।