श्रीहनुमान जन्मोत्सव कब..? जानिए..मुहुर्त व पुजा का समय भी..
कलयुग के अजर-अमर देवता भगवान हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है। माना जाता है कि सच्चे मन से उनकी पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और डर, बाधा और नकारात्मकता खत्म होती है। इसलिए "श्रीहनुमान जन्मोत्सव" का दिन हर भक्त के लिए बहुत खास होता है। हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि को श्रीहनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा होती है और भक्त हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और राम नाम का पाठ करते हैं। कुछ बिरला भक्त व 'मंदिर प्रबंधन समिति' पदाधिकारी तो संम्पूर्ण 'अखंड श्रीराम चरित मानस पाठ' हनुमानजी को सुनवाकर मंत्रमुग्ध करते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव कब है?- साल 2026 में हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त बजरंगबली की पूजा करके उनका आशीर्वाद लेते हैं और घर में सुख-शांति की कामना करते हैं।
मुहूर्त- पूर्णिमा तिथि शुरू: 1 अप्रैल 2026, सुबह 07:06 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 2 अप्रैल 2026, सुबह 07:41 बजे
उदया तिथि के अनुसार 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को ही हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
पूजा का समय
हनुमान जन्मोत्सव के दिन पूजा पूरे दिन की जा सकती है. पूजा का समय: सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक आप अपनी श्रद्धा के अनुसार हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं। सुबह का समय पूजा के लिए ज्यादा शुभ माना जाता है।