कोइरौना– बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा भदोही के जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज यादव की उपस्थिति में विकास खंड डीघ की कार्यकारिणी के गठन हेतु एक बैठक आहूत की गई। विकास खण्ड डीघ में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों तथा अन्य कर्मचारियों की सर्वसम्मति से संजय सिंह चौहान को अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार पाल को महामंत्री, विकास पाण्डेय को उपाध्यक्ष तथा संरक्षक के पद पर बीओ दिनेश त्रिपाठी को प्रस्तावित करते हुए मनोनीत किया गया। इस मौके पर रूपेश श्रीवास्तव, अजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दुबे ,धनजीत ,गोपाल मिश्र ,विनोद गुप्ता ,तीर्थराज दुबे, धर्मेंद्र पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।